स्थानीय समाचारलातेहार
पोषण माह कार्यक्रम का हुआ आयोजन.


लातेहारः- सदर प्रखंड के नावागढ़ पंचायत भवन के तत्वावधान में नावागढ़ पंचायत मुखिया प्रवेश उरांव के उपस्थिति में पोषण माह कार्यक्रम संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के उपरांत में गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्रियां देकर गोदभराई, तथा दुधमुंहे बच्चों को कटोरी गीलाश देकर मुंहजुठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर पंचायत के सभी सेविका बहनों ने मिलकर एक शानदार रंगोली और प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण माह की आवश्यकता का प्रदर्शन किया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी शपथ लेने के बाद कार्यक्रम संपन्न की गई। इस अवसर पर जयश्री, शान्ती देवी, कालीमुनी देवी,सरिता देवी, घाघरी,मीरा गुप्ता, खुशबून खातून,रेखा देवी, लक्ष्मी देवी,पूर्णिमा देवी,एलएस सुपरवाइजर,मुखिया प्रवेश उराँव समेत ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहे।
![]()




