पंकज कुमार यादव, सरयू प्रखंड के चोरहा गांव में सरकार की योजनाओं की जमीन पर हकीकत कुछ और ही कहती है। पंचायत में दो आंगनवाड़ी केंद्र हैं, जिनमें से एक नियमित रूप से संचालित हो रहा है, लेकिन दूसरा पिछले तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है। अधूरा भवन धीरे-धीरे निजी आवास में बदलता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, चोरहा गांव के महेश उरांव और उनकी पत्नी इस अधूरे आंगनवाड़ी भवन में रह रहे हैं। वहीं दूसरा केंद्र किसी निजी घर में अस्थायी रूप से संचालित किया जा रहा है।…