स्थानीय समाचार

युवती काअपहरण कर हत्या,इंस्टाग्राम प्रेम प्रसंग में एक गिरफ्तार

युवती काअपहरण कर हत्या,इंस्टाग्राम प्रेम प्रसंग में एक गिरफ्तार
Hindi crime news thumbnail

बरहरवा। बरहेट थाना क्षेत्र के यादव टोला की एक युवती की अपहरण कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मृतका के परिजनों द्वारा शनिवार को दर्ज कराए गए आवेदन में बताया गया कि उनकी पुत्री दुलारी कुमारी बीते 9 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे परीक्षा देने के लिए साहिबगंज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने छानबीन के दौरान शनिवार देर शाम मोती झरना के पास से युवती का शव बरामद किया। मामले की जांच में सामने आया कि यह घटना इंस्टाग्राम पर हुए प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई थी।

पुलिस ने इस मामले में बरहरवा थाना क्षेत्र के दिग्गी निवासी सूरज रविदास को गिरफ्तार किया है। युवक को थाना कांड संख्या 195/25 के तहत गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी ने युवती को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छुरा सहित अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button