स्थानीय समाचार

शहीद दिवस पर आजसू ने वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर आजसू ने वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर जेम्को स्थित भगत सिंह पार्क में आजसू पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालाकार के नेतृत्व में शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव एवम् राजगुरु जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान आजसू के जिला सोशल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र सिन्हा, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू करुआ, लखीकांत महतो, राहुल सिंह, गौतम सामंता, संजय भगत आदि मौजूद थे।
श्रद्धांजलि देने के उपरांत नेताओं ने देश के खातिर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके बलिदानों पर चर्चा किया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button