स्थानीय समाचार

रोजाना योग करने से शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी होता है: प्रखण्ड विकास पदाधिकारी

रोजाना योग करने से शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी होता है: प्रखण्ड विकास पदाधिकारी

पंडवा(पलामू):- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडवा प्रखंड कार्यलय मे प्रखंड कर्मियों के बीच योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडवा प्रमुख गीता मेहता ने कहा निरंतर योग करने से शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ व निरोग जीवन के लिए योग आवश्यक है। बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि योग से बहुत सारे असाध्य रोगों से भी बचा जा सकता है उन्होंने योग के संदर्भ में ग्रामीणों को विस्तार से बताया एवं निरंतर योग करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सभी को नियमित रूप से योग करने की अपील करते हुए निरोग रहने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ,प्रमुख गीता मेहता, अंचलाधिकारी हलधर शेट्टी, उप प्रमुख धर्मेंद्र सिंह,नाजिर संजीव गुप्ता, बड़ा बाबू बसंत राजू मिंज सहित प्रखण्ड के सभी कर्मी एवम् ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button