राँची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आज एकदिवसीय *राज्य स्तरीय समृद्धि प्रतियोगिता 2025 का आयोजन JCERT, रातू, राँची में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के सभी 24 जिलों से चयनित कुल 48 शिक्षकों ने भाग लिया और अपनी कला-समेकित शैक्षिक विधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों को पठन-पाठन प्रक्रिया में नवाचार के साथ विभिन्न विषयों को सरल व रोचक तरीके से पढ़ाने हेतु प्रेरित करना था। शिक्षकों ने विज्ञान, गणित, भूगोल, समाजशास्त्र, हिंदी सहित कई विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं,…