स्थानीय समाचार

कैथोलिक चर्च कुंडली में मनाया नेवान पर्व

कैथोलिक चर्च कुंडली में मनाया नेवान पर्व

बरहेटl प्रखंड के कुंडली कैथोलिक चर्च में नेवान पर्व रविवार को मनाया गया l कार्यक्रम में दुमका कैथोलिक अचरशिप विशप फादर सनातन किस्कू ने मिस्सा पूजा कराया l इसके पूर्व बिशप को आदिवासी सांस्कृतिक रीति रिवाज व मंदरथाप के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया l

तत्पश्चात पालकी में बैठाकर चर्च तक लाया , जहां कुंडली चर्च के फादर इग्नियस टुडू , जेकब हेंब्रम व सिल्वेस्टर हांसदा , झामुमो जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया l इसके बाद बिशप सनातन किस्कू द्वारा पारंपरिक रूप से पर्व शुरुआत हुई l इस दौरान कुंडली चर्च के आस पास महिलाएं अपने अपने डलिया को फूलों से सजाकर नये धान फसल लेकर पहुंची थी l इस क्रम में बाइबल का दो पाठ किया गया l

jhq मसीही विश्वासी लोग चर्च में प्रभु यीशु के नाम नई फसल को समर्पित किया l फादर ने नई फसल के लिए सभी को आर्शीवाद दिया l फादर ने बताया कि इस साल अच्छी फसल होने की खुशी में सबसे पहले ईश्वर को धन्यवाद देना जरूरी है.नई फसल को ग्रहण करने से पहले प्रभु यीशु मसीह को याद करते हुए स्वस्थ शरीर की कामना की l उन्होंने बताया कि हमें जो कुछ भी मिलता है सब कुछ प्रभु की ही देन है l मौके पर सुनीति मरांडी , सबीना टुडू,सुनील मरांडी अन्य मौजूद थे l

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button