तीनपहाड।रेल फाटक में ड्यूटी पर तैनात कर्मी के साथ मारपीट मामले में एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले के अंतीचक थाना के गोपाल कुमार तांती(29) रेलवे के पॉइंटमेंन पद पर तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन अंतर्गत बाबुपृर फाटक पर कार्यरत है।बीते मंगलवार को ड्यूटी पर थे तभी दोपहर एक बजे तीनपहाड़ स्टेशन मास्टर के द्वारा ट्रैन परिचालन के लिए फाटक बंद करने का आदेश मिला, गेट बंद करने पर कुछ देर बाद बाबुपृर के संजय महतो अपने बाइक से आया और गेट खोलने को दबाव…