बरहरवा ।राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पियारपुर पंचायत में मंगलवार को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने राधानगर पुलिस के सहयोग से एक नाबालिग किशोरी की शादी पर रोक लगा दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के संजीव कुमार सिंह के अनुसार चाइल्ड हेल्पलाइन साहिबगंज के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना मिली कि उत्तर पियारपुर पंचायत में एक नाबालिग किशोरी की शादी होने वाली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने राधानगर थाना पुलिस से संपर्क कर शादी समारोह में पहुंचकर नाबालिग किशोरी की शादी पर रोक लगा दिया। साथ…