झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
बालूमाथ में हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


बालूमाथ में सोमवार को बालूमाथ थाना कांड संख्या 24/26 (हत्या) के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त गोपाल गंझू को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी गोपाल गंझू, स्वर्गीय सूरजदेव गंझू के पुत्र हैं और ओल्हेपाट टोला बन्दरचूआ, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार के निवासी बताए जाते हैं।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
![]()




