कभी-कभी परिस्थितियाँ इंसान की सबसे कठिन परीक्षा लेती हैं—और वहीं कुछ लोग उस परीक्षा से और अधिक निखरकर सामने आते हैं।लातेहार जिला परिषद की उपाध्यक्ष अनीता देवी आज ऐसे ही साहस, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनकर उभरी हैं। पिछले लगभग 15 दिनों से उनके 89 वर्षीय पिताजी रांची के सेवा सदन अस्पताल में ब्रेन हेमरेज के कारण गंभीर हालत में भर्ती हैं। एक बेटी के रूप में वे दिन-रात उनके साथ रहकर सेवा, देखभाल और मानसिक संबल प्रदान कर रही हैं। लेकिन उल्लेखनीय यह है कि इस गहरी पारिवारिक…