स्थानीय समाचार

Jharkhand News:विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के सेवा विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर,

Views: 115
0 0
Read Time:3 Minute, 28 Second
Jharkhand News:विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के सेवा विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर,

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जगरुकता अभियान के तहत हुआ आयोजन
118 यूनिट हुआ संग्रह

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बैंक मोड़ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदीर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जगरुकता अभियान के तहत रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का विधिवत उद्घाटन बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, विहिप के प्रांत सेवा सह प्रमुख विनय कुमार, बोकारो जिला सेवा प्रमुख सुमित कुमार, जितेंद्र ठाकुर, संजय जैन आदि ने संयुक्त रूप से किया।
एसडीएम मुकेश मछुआ ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने रक्तदान को समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

Jharkhand News:विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के सेवा विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर,

प्रांत सेवा सह प्रमुख विनय कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। अगर खून की कमी से जूझ रहे किसी मरीज को समय से खून मिल जाए तो चिकित्सक उसकी जान बचा सकते हैं। कहा कि विहिप द्वारा समय-समय पर इस तरह का आयोजन किया जाता है रक्तदान शिविर में 118 लोगों ने रक्तदान किया। कहा जिस तरीके से महिलाओं ने आगे आकर रक्तदान किया है, यह बहुत ही सराहनीय है। कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मकसद है हर मरीज को समय से खून मिल जाए।

जिला सेवा प्रमुख सुमित कुमार ने कहा कि कई बार देखा जाता है कि खून का इंतजाम करने में काफी देर हो जाती है और मरीज की मौत हो जाती है इसलिए इस तरह के शिविर में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। शिविर में महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समिति द्वारा आगे भी इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इसके बाद रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें प्रमाणपत्र भी प्रदान किए।

Jharkhand News:विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के सेवा विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर,

इस अवसर पर विहीप के प्रखंड संयोजक अमित रवानी, स्वर्गीय सुगिया देवी फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेश यादव, नंदलाल चौहान, शैलेश जैन, सुमित जैन, भागीरथ नायक, विशाल कुमार, को छत्रबली पंडित, मनीष श्रीवास्तव, उमेश कुमार तुरी, राजेश जैन, गौरव कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Jharkhand News:विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के सेवा विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button