झारखंड समाचारजमशेदपुरट्रेंडिंगपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

कृषि योजनाओं की समीक्षा: किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने का निर्देश,नवंबर तक लक्ष्य पूरा करें अधिकारी

उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की बैठक, धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर

Views: 7
0 0
Read Time:5 Minute, 14 Second

संवाददाता: सोहन साह की रिपोर्ट,

जमशेदपुर। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता समेत अन्य संबंधित विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में बीज वितरण, खेत बचाओ अभियान, मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), डिजिटल क्रॉप सर्वे, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन तथा कृषि विस्तार कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनावार प्रगति का आकलन करने, पात्र किसानों तक लाभ पहुंचाने और क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कृषि योजनाओं के प्रचार-प्रसार और किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

उद्यान, पशुपालन और गव्य विकास योजनाओं पर जोर

उद्यान विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला उद्यान पदाधिकारी को प्रगति में तेजी लाने और लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया। पशुपालन एवं गव्य विकास से संबंधित योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए जिला गव्य विकास पदाधिकारी को नवंबर माह तक लक्ष्य पूरा करने को कहा गया।

सहकारिता विभाग को धान अधिप्राप्ति से जुड़ी तैयारियां और आवश्यक प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

केसीसी और डिजिटल क्रॉप सर्वे की नियमित निगरानी

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पात्र किसानों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंकिंग संस्थानों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक और डीडीएम, नाबार्ड को कृषि एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़ी योजनाओं में विभागीय समन्वय के माध्यम से प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।

कृषि योजनाओं की समीक्षा: किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने का निर्देश,नवंबर तक लक्ष्य पूरा करें अधिकारी

उपायुक्त ने डिजिटल क्रॉप सर्वे और मृदा स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा उनकी अद्यतन प्रगति की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।

दो अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

बैठक में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी और जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर उपायुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय समीक्षा बैठकों में संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति और योजनाओं के प्रति जवाबदेही आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, डीडीएम नाबार्ड, पणन सचिव, बाजार समिति, कृषि विज्ञान केंद्र, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, डीपीएम जेएसएलपीएस सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

कृषि योजनाओं की समीक्षा: किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने का निर्देश,नवंबर तक लक्ष्य पूरा करें अधिकारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button