स्थानीय समाचार

नावा बाजार: खोढी पंचायत में बनेगा भव्य देवी धाम मंदिर, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय

Views: 106
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second
नावा बाजार: खोढी पंचायत में बनेगा भव्य देवी धाम मंदिर, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय

नावा बाजार/पलामू:- पलामू जिले के छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत खोढी पंचायत में देवी धाम मंदिर के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पंचायत के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से देवी धाम मंदिर के निर्माण का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में एक भव्य देवी धाम मंदिर का निर्माण होने से लोगों की आस्था को और मजबूती मिलेगी तथा धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मंदिर निर्माण को लेकर गांव के लोगों ने सहयोग करने और श्रमदान देने की भी बात कही।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए अध्यक्ष पूरन यादव मुखिया खोढी पंचायत,उपाध्यक्ष बृज बिहारी ठाकुर, सचिव विनोद प्रसाद रजक, उप सचिव सतनारायण प्रसाद ,कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष योगेंद्र राम ,महामंत्री सरयू साव ,मुख्य संरक्षक अरणेश्वर राम ,संरक्षक आनंद यादव ,संयोजक रामबचन यादव के रूप में समिति का गठन किया गया है, जो निर्माण कार्य की देखरेख करेगी।

नावा बाजार: खोढी पंचायत में बनेगा भव्य देवी धाम मंदिर, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय

बैठक में उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।बैठक के अंत में सभी ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ मंदिर निर्माण कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया।

बैठक में कईल बैठा,शिवकुमार यादव,अर्जुन साव, महेश रजक, लालू यादव, कमेश यादव, अरुण रजक,चंदन विश्वकर्मा,मदन यादव, संदीप गुप्ता सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button