बरहरवा।रविवार को राजमहल रेलवे मैदान में पंचायत सहायकों की प्रखंड स्तरीय बैठक मो. नसीम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार एवं मजबूती पर जोर दिया गया।बैठक का उद्देश्य झारखंड सरकार की कैबिनेट से पारित पंचायत सहायकों से जुड़ी सुविधाओं को धरातल पर लागू कराने हेतु रणनीति बनाना था। बैठक में संघ के सचिव लक्ष्मण कुमार,तारकेश्वर कुमार,माणिक कुमार,अब्दुल जब्बार, अनुपम कुमार, समीम राजा, मुकेश खालको, रतन कुमार, सीमा कुमारी, करुणा कुमारी , लक्ष्मी कुमारी समेत कई पंचायत सहायक उपस्थित थे।