स्थानीय समाचार

मनिका प्रखंड में FLNAT परीक्षा को लेकर 17 केंद्रों पर केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति

Views: 75
0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second
मनिका प्रखंड में FLNAT परीक्षा को लेकर 17 केंद्रों पर केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति

लातेहार (मनिका):
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक आकलन जांच परीक्षा (FLNAT) के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 15 मार्च 2026, रविवार को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित की गई।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक सह-सदस्य सचिव, जिला साक्षरता समिति लातेहार के पत्रांक 24, दिनांक 28 फरवरी 2026 के आलोक में मनिका प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा संचालन के लिए केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रखंड कार्यालय, प्रखंड संसाधन केंद्र मनिका से जारी निर्देश के अनुसार सभी केन्द्राधीक्षकों को 14 मार्च 2026 को अपराह्न 1 बजे तक प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका का उठाव प्रखंड संसाधन केंद्र, मनिका से करना सुनिश्चित करने को कहा गया था। साथ ही परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।

मनिका प्रखंड में FLNAT परीक्षा को लेकर 17 केंद्रों पर केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति

सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को समय पर परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होकर सहयोग करने तथा संकुल साधन सेवियों को परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। नियमानुसार इस कार्य में लगे शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश भी देय होगा।

मनिका प्रखंड में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रमुख केंद्रों में यूएमएस अंटिखेता, जीएमएस कुई, यूएमएस मंधनिया, यूएमएस बरियातु, यूपीजी हाई स्कूल हेसातु, यूएचएस मटलौंग, जीएमएस बरवाडीह, यूएमएस सेमरी, यूएमएस पूर्णीपलहैया, यूएमएस बेयांग, यूएमएस जगतु, यूपीजी हाई स्कूल सेवधारा, यूएमएस देवबर, यूपीजी एमएस पटना, यूपीजी एमएस सेवन, यूपीजी एमएस हाटा तथा यूएमएस जनहो शामिल हैं।

इन केंद्रों पर विभिन्न प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षकों को केन्द्राधीक्षक बनाया गया है, जबकि अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को वीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी शिक्षकों और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button