स्थानीय समाचार

रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर रेहला थाना में शांति समिति की बैठक

Views: 59
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second
रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर रेहला थाना में शांति समिति की बैठक

रेहला/पलामू:- रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रेहला थाना परिसर में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पूजा समिति के सदस्य तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी पर्व के अवसर पर सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं। जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग करने तथा शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी पर्व मनाने का आश्वासन दिया।

बैठक में संतोष गुप्ता, संजू सिंह अध्यक्ष, सतीश यादव, ऋषि शुक्ला, प्रियांशु शुक्ला, प्रज्ज्वल गुप्ता, नीरज शुक्ला, हर्ष गुप्ता, हर्ष चंद्रवंशी, दिनेश शुक्ला सहित गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button