कोटालपोखर संवाददाता। बरहरवा-पाकुड़ मुख्य मार्ग एनएच-133ए पर भीमपाड़ा के समीप मंगलवार को एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो के अगले हिस्से समेत वाहन के अन्य भागों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, वाहन में सवार चालक सहित अन्य लोग सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों…