स्थानीय समाचारगढ़वा

चलो करें आवास पूरा अभियान को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में हुई बैठक,

Views: 1673
0 0
Read Time:5 Minute, 1 Second
चलो करें आवास पूरा अभियान को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में हुई बैठक,


ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता,

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) अन्तर्गत “चलो करे आवास पूरा” अभियान को सफल बनाने को लेकर एक बैठक आयोजित गई। जहां बैठक में मुख्य रूप से नियुक्त नोडल पदाधिकारी जिला परिषद सदस्य शंभूराम चन्द्रवँशी, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप देव, सीआई जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में प्रखंड में लंबित आवास योजना को पूरा करने पर जोर दिया गया। जहां बिशुनपुरा जिला परिषद् सद्स्य शंभूराम चंद्रवंशी ने कहा की झारखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सभी लंबित आवासों को पूर्ण कराने हेतु 15 सितम्बर से लेकर 10 अक्टूबर तक चलो करे आवास पूरा अभियान चलाया जा रहा है।आवास योजना से पहली किस्त की राशि लेकर नही बनाने वाले लाभुकों के घर जाकर उन्हें आवास बनाने के लिए हम सभी के द्वारा प्रेरित किया जाएगा और अगर वह आवास के पैसा खर्च कर दिए हों तो उन्हें लोन भी दिलाई जाएगी। जहां जिला परिषद् ने बताया कि हमलोग को खड़े होकर लाभूकों का आवास कार्य को पूरा कराना है। जिससे प्रखंड में हमलोग को अगली बार और नए आवास का लाभ मिल पाए। बैठक में उपस्थित अमहर पंचायत मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह ने कहा की हम खुद से घर घर जाकर सूचना करना शुरु कर दिए हैं जिसमे कई लाभुक कल से आवास कार्य में लग जायेंगे तथा मेरा लंबित आवास पूरा करने का लक्ष्य 10 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। वहीं बैठक में आए पतिहारी मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी ने कहा की हम जिला परिषद् सद्स्य, बीडीओ, प्रमुख, आवास कॉर्डिनेटर, वार्ड सदस्यों से यह अनुरोध करता हूं की आप सभी एक साथ हमारे पंचायत में चलें और लंबित आवास को पूरा करने हेतु लाभुकों को समझाने व लंबित आवास पूरा कराने में हमारी मदद करें। वहीं बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव ने कहा की हमलोग मुखिया, प्रखंड कर्मी, स्वयंसेवक, वार्ड सदस्य सभी लोग मिलकर लंबित आवास लाभुकों के घर घर जायेंगे उनकी समस्या को सुनेंगे और उसका निदान कर आवास पूरा करवाएंगे। वहीं सभी लोगो ने बताया की हमारे प्रखंड में लंबित आवास पूरा न होने के पीछे सबसे बड़ी चुनौती बालू का है जो सुलझ जाए तो सबकी समस्या दूर हो पाएगा एवं लंबित आवास भी पुरी हो पाएगी। वहीं बैठक में बताया गया की लंबित आवास योजना पूरा करने को लेकर आगामी 28 सितम्बर को सभी पँचायत भवन में समीक्षा बैठक की जाएगी। जहां बैठक में जिला परिषद् सद्स्य शंभू राम चंद्रवंशी, 20 सूत्री अध्यक्ष सैलेंद्र प्रताप देव, बिशुनपुरा थाना एसआई संजय महतो, आवास कॉर्डिनेटर निरंजन मिश्रा, मोनिका डोड्राय, राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार, पंचायती राज कॉर्डिनेटर सुबोध कुमार, बिशुनपुरा पँचायत सेवक जगदीस राम, पतिहारी मुखिया प्रतिनिधि मुना अंसारी, सारांग मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, अमहर पंचायत मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह, बिशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव, अमहर पंचायत समिति सदस्य भरदुल चन्द्रवँशी, पतिहारी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेश राम, स्वयंसेवक भुनेश्वर राम, प्रमोद चंद्रवंशी, उमेश गुप्ता उपस्थित थे।

Loading

चलो करें आवास पूरा अभियान को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में हुई बैठक,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button