लातेहार:-आदिवासी समन्वय समिति का बैठक आदिवासी आदिवासी वासाओड़ा लातेहार में किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सेलेस्टीन कुजूर ने किया मौके पर उन्होंने कहा की आदिवासियों को अपने हक अधिकार के लिए जागरूक होना पड़ेगा इसलिए आज इस बैठक में आदिवासी समाज के सभी जनजाति के अगवा गण को बुलाया गया है आज आए दिन आदिवासियों के हक अधिकारों को छिनने का काम किया जा रहा है और हम सभी अपने अधिकारों के प्रति नहीं जगे तो बहुत बड़ा नुकसान होगा। जिप सदस्य विनोद उरांव ने कहा कि आदिवासियों को एक सूत्र में बंध कर अपने आदिवासी व्यवस्था को बरकरार रखें जिससे अपना अस्तित्व बना रहे। एडवोकेट -सह-सचिव बिरसा मुंडा ने कहा की हर लोगों को अपने संवैधानिक अधिकार के बारे में समझना पड़ेगा तभी जाकर आदिवासियों का विकास संभव है साथ ही उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने में कोई लापरवाही न बरतें। साथ ही आदिवासी समन्वय समिति जिला स्तरीय सदस्य के रूप में 45 लोगों को नामित किया गया।
बैठक में इन्होंने लिया हिस्सा-
नंदकिशोर सिंह, खरवार जानकी सिंह, खरवार सूबेदार उरांव, मुखिया प्रवेश उरांव, विकास उरांव, राजकुमार सिंह, सुखदेव भगत, मोहन लोहरा, लाल मोहन सिंह, दुर्गा सिंह खरवार, आदित्य सिंह खरवार, राजू अगेरिया, वीरेंद्र लोहरा इत्यादि लोग शामिल थे.