ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता ।
- डॉ भगवान के रूप होते हैं:-प्रमुख दीपा.
बिशुनपुरा(गढ़वा):- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुरा परिसर में आज दिन शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन। जहां स्वास्थ्य मेला का उदघाटन प्रखंड प्रमुख दीपा कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, जितेंद्र दिक्षित, बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गोखुल प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काट तथा दीप प्रज्वलित कर किया। जहां स्वास्थ्य मेला में कुल 11 स्टॉल लगाये गये थे। वहीं स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा जांच जैसे आंख, नाक, कान की जांच, आयुष चिकित्सा जांच, योग पद्धति की जानकारी, परिवार नियोजन, कुपोषण उपचार , यक्ष्मा(टीवी) नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् यक्ष्मा जांच, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत नियमित टीकाकरण के तहत अलग अलग स्टॉल लगाये गए थे।
जहां स्वास्थ्य मेला में लगे सभी स्टॉल पर जांच, उचित परामर्श के साथ साथ निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। जिसमें 750 लाभार्थियों ने अपनी पर्ची कटाई तथा अपना ईलाज कराया। वहीं उपस्थित अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गोखुल प्रसाद ने बताया की आयुष्मान कार्ड तथा आभा कार्ड आप सब जरूर बनवाएं और इसकी स्वास्थ्य संबंधी लाभ जरूर लें। जहां स्वास्थ्य मेला में आयुष्मान कार्ड तथा आभा कार्ड भी बनाया जा रहा था। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख दीपा कुशवाहा कहा कि डॉ भगवान के रूप होते हैं, हमें इनसे हमेशा सलाह लेते हुए ईलाज करना चाहिए, वहीं उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य स्टॉल लगते हुए हमारे प्रखंड में दूसरी बार है।वहीं डॉ. गोखुल प्रसाद ने उपस्थित जनप्रतिनिधि के समक्ष हॉस्पिटल तक आने जाने हेतु रोड के दिक्कत के भी बारे में उन्हें अवगत कराई। वहीं डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया की हमलोग जब हॉस्पिटल आते हैं तो लगभग 500 मीटर दूर बिशुनपुरा बरडीहा मुख्य मार्ग पर ही गाड़ी खड़ा कर हमलोग को अस्पताल तक आना पड़ता है जिससे यहां ठीक से हमलोग को आना जाना मुश्किल होता है। वहीं उन्होंने बताया की यहां रोड के चलते ही महिलाओं के डिलेवरी हेतु इस हॉस्पिटल में व्यवस्था न कर बिशुनपुरा पुरानी पंचायत भवन समीप स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था की गई है। क्यूंकि यहां आने की सुगम रास्ते ही नहीं हैं, अगर हल्का बारिश हो जाए तो गाड़ी भी फंस जाया करती है। जिससे दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
Your posts always provide me with a new perspective and encourage me to look at things differently Thank you for broadening my horizons