झारखंडस्थानीय समाचार

10 करोड़ युवाओं को नौकरी मिल गई क्या,पीएम से पूछकर जवाब दें विसवा शर्मा: आलोक कुमार दूबे

10 करोड़ युवाओं को नौकरी मिल गई क्या,पीएम से पूछकर जवाब दें विसवा शर्मा: आलोक कुमार दूबे

500 रुपये गैस सिलेंडर देने के फरेबी विज्ञापन पर संज्ञान ले चुनाव आयोग – प्रदेश कांग्रेस महासचिव

अमीन अंसारी की रिपोर्ट,

रांची:- गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने केंद्र की सरकार के प्रपंची वादे एवं विज्ञापन पर तीखा प्रहार किया है।उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से लगातार केंद्र में भाजपा की सरकार है और सरकार हर मामले में विफल साबित हो रही है ऐसी स्थिति में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा की केंद्र सरकार जो जनता को गुमराह करने के जो प्रपंची वादे कर रही है उसका आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की लोकप्रिय मईया योजना की सफलता ने भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ा दी है।भाजपा के दिग्गज लगातार झारखंड के दौरे पर हैं उससे कोई फायदा ना होता देख झारखंड की भोली भाली जनता को ठगने के लिए अब प्रपंची वादों का सहारा ले रही है भाजपा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की जनता समझदार है इस तरह के छलावे से अब बेवकूफ नहीं बनेगी झारखंड की जनता।

युवाओं को रोजगार देने के प्रश्न पर उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पूछा कि दस वर्षों में प्रति वर्ष 2 करोड़ के हिसाब से 10 करोड़ युवाओं को नौकरी मिल गई क्या ?

केंद्र में लगभग 30 लाख सरकारी नौकरियां रिक्त पड़ी है लेकिन अब तक केंद्र की सरकार उन रिक्तियों को नहीं भर पाई है। अब भाजपा राज्य के युवाओं को ठगने के लिए ₹2000 प्रोत्साहन राशि के झूठे वादे का सहारा ले रही है,जनता इन प्रपंची वादों को खूब समझती है।


उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि जो गैस सिलेंडर 2014 में ₹400 में मिला करता था आज ₹1200 में मिल रहे हैं,महंगाई सातवें नहीं 51 में स्थान पर है


गैस सिलेंडर की कीमत ₹1200 करने के बाद ₹500 के गैस सिलेंडर के फरेबी विज्ञापन का आगामी विधानसभा चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देगी जनता! उन्होंने मांग किया कि 500 रुपये गैस सिलेंडर देने के फरेबी विज्ञापन पर संज्ञान ले चुनाव आयोग एवं झूठ परोसने के इल्जाम में प्राथमिकी दर्ज होना चाहिए।
जनता समझदार है और समय आने पर भाजपा का 2000 रुपया युवाओं को प्रोत्साहन राशि एवं गोगो योजना का जवाब देंगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की सारी एजेसियां गठबंधन के बढ़ते प्रभाव को महसूस कर रही है और झूठे वादे के सिवा इनके पास कोई विकल्प भी नहीं है; समय आने पर जनता उचित जवाब देगी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button