झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक

1411 बूथों पर तैनात रहेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें, 311 सुपरवाइजर करेंगे निगरानी; जागरूकता रैली निकाल अभिभावकों से की गई अपील

Views: 25
0 0
Read Time:5 Minute, 51 Second

साहिबगंज में 22 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

रिपोर्ट : सानू कुमार।

साहिबगंज। जिले में पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। आगामी 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक के 2,64,166 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान के नेतृत्व में सुभाष चौक से गांधी चौक तक निकली रैली के माध्यम से अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की गई।

रैली में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अलावा विद्यालय की छात्राओं और आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में अभियान के विशेष झंडे लेकर तथा माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए।

1411 बूथों पर होगी व्यवस्था, 311 सुपरवाइजर करेंगे निगरानी

अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 1411 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 38 ट्रांजिट टीमें और 48 मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। अभियान की निगरानी के लिए 311 सुपरवाइजरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वैक्सीन एवं वैक्सीन बॉक्स के सुरक्षित वितरण के लिए 110 सब-डिपो बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि बूथों के साथ-साथ घर-घर तक पहुंचकर सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाए।

साहिबगंज में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक

विशेष झंडे से होगी अभियान कर्मियों की पहचान

इस बार अभियान को अलग पहचान देने के लिए विशेष झंडे की व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन की पहल पर जागरूकता रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों ने विशेष झंडे के साथ भाग लिया। अभियान की निगरानी करने वाले सुपरवाइजरों को भी क्षेत्र भ्रमण और मॉनिटरिंग के दौरान झंडा साथ रखने का निर्देश दिया गया है। इससे आम लोगों को अभियान से जुड़े कर्मियों की पहचान करने में आसानी होगी।

उधवा और बरहरवा में सबसे अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

प्रखंडवार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार उधवा में सर्वाधिक 38,269 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। बरहरवा में 38,151, राजमहल में 35,782, बरहेट में 29,284 और बोरियो में 28,660 बच्चों को अभियान से जोड़ने की तैयारी है।

इसी तरह साहिबगंज शहरी क्षेत्र में 20,059, पतना में 18,958, तालझारी में 18,473, मंडरो में 18,414 तथा साहिबगंज ग्रामीण क्षेत्र में 18,116 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

22 नवंबर को बूथ पर पहुंचें अभिभावक

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि 22 नवंबर को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर पहुंचकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। बूथ दिवस पर किसी कारणवश छूट जाने वाले बच्चों को अभियान के अगले दो दिनों में घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमें खुराक देंगी। विभाग का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

जागरूकता रैली में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, डीआरसीएचओ डॉ. किरण माला, एमओआईसी सदर डॉ. महमूद आलम, डॉ. अमित, डॉ. राजेश सहित डीपीएम, डीडीएम, डीपीसी, डीडीएम-आईडीएसपी, डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर, मलेरिया सलाहकार एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इसके अलावा तालझारी, सदर और बोरियो प्रखंड के सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, सहिया, बीटीटी, एमटीएस एवं केटीएस सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button