झारखंड समाचारपश्चिम बंगालपश्चिम बंगालस्थानीय समाचार
Trending

बीरभूम में पुलिस टीम पर फायरिंग,कांस्टेबल को लगी गोली; आरोपी फरार

अवैध हथियार रखने के आरोपित को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, घायल जवान बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती:तीन जिलों की पुलिस अलर्ट

Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू

नलहाटी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में अपराधियों के दुस्साहस का मामला सामने आया है। अवैध हथियार रखने के आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाश ने अचानक फायरिंग कर दी। इस घटना में कांस्टेबल विश्वजीत दास गोली लगने से घायल हो गये। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल जवान को तत्काल बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस टीम को देखते ही की फायरिंग, मची अफरातफरी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लायेकबाजार इलाके के एक व्यक्ति के पास अवैध आग्नेयास्त्र होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची। इसी दौरान पुलिस को देखते ही उसने अचानक गोली चला दी। गोली कांस्टेबल विश्वजीत दास के पैर में लगी। घायल जवान नलहाटी नगरपालिका के वार्ड संख्या 15 के जगधारी इलाके के निवासी हैं। गोली चलने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी और आरोपी मौके से भाग निकला।

बीरभूम में पुलिस टीम पर फायरिंग,कांस्टेबल को लगी गोली; आरोपी फरार

फरार आरोपी की तलाश में तीन जिलों की पुलिस अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बोलपुर) अभिषेक राय समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गये। अधिकारी घटनास्थल के साथ बोलपुर महकमा अस्पताल भी पहुंचे और घायल जवान की स्थिति की जानकारी ली। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। इसके अलावा पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान और मुर्शिदाबाद जिला पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिसकर्मी पर हमले से इलाके में सनसनी

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग की घटना से पुलिस महकमे में चिंता बढ़ गयी है। वहीं, घायल कांस्टेबल के परिवार में बेचैनी का माहौल है। नलहाटी के जगधारी इलाके में भी घटना को लेकर सनसनी फैल गयी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button