स्थानीय समाचार

नाबालिक पुत्र ने शराबी पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Views: 261
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second
नाबालिक पुत्र ने शराबी पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट,

घाघरा(गुमला):- घाघरा थाना क्षेत्र के सासो जंगरा टोली निवासी महावीर लोहार,उम्र- 61 वर्ष को अपने ही पुत्र ने डंडे से पीट-पीटकर कर मार डाला।बताया जा रहा है कि महावीर लोहारा का पुत्र लालदेव लोहरा नाबालिक है।परिजनों ने बताया कि मृतक महावीर लोहार हमेशा शराब पी कर घर में सभी सदस्यों के साथ मारपीट एवं गाली गलौज करता रहता था। बीती रात मृतक ने अपने पुत्र के साथ काफी मारपीट की थी। जिसके बाद नाबालिक पुत्र अपने शराबी पिता से तंग आकर डंटे से वार करने लगा, जिसमें पिता को गंभीर चोट लगी एवं पिता की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना परिजनों ने तुरंत घाघरा थाना को दी। घाघरा थाना अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची जहां आरोपी पुत्र लालदेव लोहार, उम्र- 14 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना ले आई।वही घटनास्थल से पुलिस ने खून लगा डांटा बरामद किया है।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया एवं शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button