पाकुड़
Trending

नेहरू जयंती पर साहिबगंज जिला कांग्रेस कमिटी ने दी श्रद्धांजलि,विचार संगोष्ठी आयोजित

आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू के योगदान को किया याद, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

Views: 6
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

रिपोर्ट : सोनू कुमार,

साहिबगंज : पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी साहिबगंज की ओर से शुक्रवार को श्रद्धांजलि एवं विचार संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बासुकीनाथ यादव ने की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।

विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू जी की भूमिका, उनके संघर्षपूर्ण जीवन और देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी ने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, औद्योगिक विकास और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

जिला उपाध्यक्ष बासुकीनाथ यादव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगिक विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों का रास्ता दिखाया। वहीं, जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन ने कहा कि नेहरू जी का जीवन त्याग, संघर्ष और देशसेवा की मिसाल है। उन्होंने लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष भारत की कल्पना की, जहां सभी धर्मों और समुदायों को समान अधिकार और सम्मान मिले।

नेहरू जयंती पर साहिबगंज जिला कांग्रेस कमिटी ने दी श्रद्धांजलि,विचार संगोष्ठी आयोजित

जिला महासचिव सरफराज आलम ने कहा कि नेहरू जी ने आईआईटी, बड़े बांध, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों और वैज्ञानिक संस्थानों की स्थापना को प्रोत्साहित कर देश के विकास की आधारशिला रखी। उनके लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कांग्रेसजनों से उनके आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मो. कलीमुद्दीन, उमेश पांडे, सुनील पासवान, उमेश तिवारी, सरफराज आलम, मो. अल्ताफ, शशिधर यादव, मो. मेराजुद्दीन, जाहिद खान, मो. जाकिर हुसैन, मो. अली रजा, कार्तिक साह, मो. अहमद अंसारी, मो. नौशाद अंसारी, सब्दुल अंसारी, मो. मोकिम आलम, जमुना दास, मो. नुरशेद, अली कुरैशी, ज्योतिष कुमार गुप्ता, निजामुद्दीन, सूरज पासवान सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button