झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

NEET-PG में लिट्टीपाड़ा के शिवम कुमार की शानदार सफलता, देशभर में 248वीं रैंक

pakur news

Views: 29
0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

पाकुड़ संवाददाता। दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और बेहतर मार्गदर्शन के दम पर लिट्टीपाड़ा के युवक शिवम कुमार ने NEET-PG परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। शिवम ने देशभर में 248वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर अपने परिवार के साथ पाकुड़ जिले और लिट्टीपाड़ा का नाम रोशन किया है। परिणाम जारी होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शिक्षक पिता के मार्गदर्शन से पढ़ाई के प्रति बढ़ा रुझान

शिवम के पिता संजय प्रसाद चौधरी लिट्टीपाड़ा में शिक्षक हैं। बचपन से घर में मिले शैक्षणिक माहौल और माता-पिता के मार्गदर्शन ने शिवम को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय वर्षों की मेहनत, सही मार्गदर्शन और परिवार के अटूट विश्वास को दिया।

NEET-PG में लिट्टीपाड़ा के शिवम कुमार की शानदार सफलता, देशभर में 248वीं रैंक

उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत के साथ धैर्य बनाए रखना जरूरी है। लक्ष्य के प्रति समर्पण और नियमित तैयारी ने उन्हें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की।

परिणाम जारी होते ही मिलने पहुंचने लगे लोग

NEET-PG का परिणाम जारी होने के बाद शिवम की सफलता की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गयी। इसके बाद परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी जतायी। शिक्षक संजय प्रसाद चौधरी के घर पर बधाई देने वालों का पहुंचना जारी है।

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए बने प्रेरणा

स्थानीय लोगों ने शिवम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनकी सफलता को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर चिकित्सा क्षेत्र की प्रवेश परीक्षा में देशभर में 248वीं रैंक हासिल करना युवाओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। शिवम की उपलब्धि से लिट्टीपाड़ा में गर्व का माहौल है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button