झारखंड समाचारपलामूस्थानीय समाचार
Trending
palamu news
वरीय अधिवक्ता ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान,अधिकांश अधिवक्ताओं का समर्थन मिलने का किया दावा

Views: 12
Read Time:1 Minute, 8 Second
संवाददाता अनुज तिवारी (मेदिनीनगर),
मेदिनीनगर। पलामू बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। उपाध्यक्ष पद के लिए वरीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वे लगातार अधिवक्ताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन और सहयोग की अपील कर रहे हैं।

अजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें बार एसोसिएशन के अधिकांश अधिवक्ताओं का सहयोग और समर्थन मिल रहा है। अधिवक्ताओं के मिल रहे सकारात्मक रुझान से उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि आसन्न चुनाव में उनकी स्थिति मजबूत है। उन्होंने अधिवक्ताओं के विश्वास और समर्थन के आधार पर चुनाव में जीत हासिल करने की उम्मीद जताई है।
![]()





