बालूमाथ में शांतिपूर्ण संपन्न हुई काली पूजा, युवा समिति ने पुलिस प्रशासन को दिया धन्यवाद
बालूमाथ में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई काली पूजा, युवा काली पूजा समिति ने पुलिस प्रशासन सहित सभी सहयोगियों का जताया आभार

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ में काली पूजा का महापर्व इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूजा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना या व्यवधान की सूचना नहीं मिली। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों का सराहनीय सहयोग रहा।
युवा काली पूजा समिति के अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह उर्फ बिट्टू ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव तथा बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा सहित पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के कुशल नेतृत्व, मुस्तैदी और सतर्कता के कारण पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रही। पुलिस टीम ने पंडालों में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया।

अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह उर्फ बिट्टू ने कहा कि बालूमाथ और लातेहार के लोगों, युवा साथियों, मित्रों, पत्रकार बंधुओं, युवा क्लब कमेटी के सदस्यों तथा कोल कंपनी के सहयोग से ही पूजा का आयोजन इतने भव्य तरीके से संभव हो पाया। विशाल पंडाल के निर्माण से लेकर साउंड, लाइट और अन्य व्यवस्थाओं में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक पूजा समारोह नहीं, बल्कि पूरे बालूमाथ की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। सभी के सामूहिक प्रयास से पूजा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
अंत में युवा काली पूजा समिति ने पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा एवं समस्त पुलिस टीम, पत्रकार बंधुओं, कोल कंपनी, युवा साथियों और बालूमाथ के समस्त नागरिकों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![]()




