घाघराखेलगुमला
Trending

Gumla:स्वर्गीय अनूप गुप्ता की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, आस्तिक क्लब चुदरी बना विजेता

48 टीमों ने लिया हिस्सा, फाइनल मुकाबले में आस्तिक क्लब चुदरी ने एफसी नवाटोली को एक गोल से हराया

Views: 5
0 0
Read Time:3 Minute, 39 Second

गुमला/घाघरा प्रखंड की चुदरी ग्राम में। सोहराय जतरा के पावन अवसर पर आस्तिक क्लब चुदरी की ओर से स्वर्गीय अनूप गुप्ता की स्मृति में आयोजित छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आस्तिक क्लब चुदरी एवं एफसी नवाटोली के बीच खेला गया।

रोमांचक मुकाबले में आस्तिक क्लब चुदरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।इस छह दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया। खास बात यह है कि चुदरी मैदान में पिछले नौ वर्षों से लगातार इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

Gumla:स्वर्गीय अनूप गुप्ता की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, आस्तिक क्लब चुदरी बना विजेता

स्वर्गीय अनूप गुप्ता के पुत्र अमित गुप्ता अपने पिता की स्मृति को जीवंत रखने और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहे हैं।
गोवर्धन बडाईक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
समापन समारोह को संबोधित करते हुए बिशुनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गोवर्धन बडाईक ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकता, भाईचारा और संघर्ष करने की भावना पैदा करता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अनूप गुप्ता की याद में लगातार नौ वर्षों से टूर्नामेंट का आयोजन करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। पिता की याद में हर वर्ष होता रहेगा आयोजन : अमित गुप्तावहीं आयोजनकर्ता अमित गुप्ता ने कहा कि यह फुटबॉल टूर्नामेंट उनके पिता स्वर्गीय अनूप गुप्ता की स्मृति को समर्पित है।

Gumla:स्वर्गीय अनूप गुप्ता की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, आस्तिक क्लब चुदरी बना विजेता

उनका उद्देश्य पिता की यादों को संजोए रखने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी 48 टीमों, खिलाड़ियों, दर्शकों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और उत्साह से यह आयोजन लगातार नौ वर्षों से सफलतापूर्वक होता आ रहा है और आगे भी इस परंपरा को जारी रखने का प्रयास रहेगा।

इनकी रही उपस्थित रूपेश साहू, अविनाश गुप्ता, मुकेश साहू, कुश साहू, जतरा उरांव, सुरेश्वर कुजूर, प्रधान उरांव, राहुल सोनी

Loading

Gumla:स्वर्गीय अनूप गुप्ता की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, आस्तिक क्लब चुदरी बना विजेता

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button