ब्रेकिंग न्यूज़अपराधगुमलाघाघराझारखंडझारखंड समाचार

एएसआई पर मारपीट व जातिसूचक गाली का आरोप, एससी-एसटी थाने में आवेदन

Views: 43
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

घाघरा संवाददाता।
घाघरा थाना क्षेत्र के महूगांव गांव निवासी पंचम उरांव ने थाना में पदस्थापित एएसआई मृत्युंजय मिश्रा पर मारपीट एवं जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए गुमला एससी-एसटी थाना में आवेदन सौंपा है।

अपने आवेदन में पंचम उरांव ने बताया कि बीते शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एएसआई मृत्युंजय मिश्रा अपने दो सहयोगियों के साथ गांव पहुंचे। चबूतरा के पास नाम पूछने पर जैसे ही उन्होंने अपना परिचय दिया, एएसआई ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और अभद्र व जातिसूचक गालियां दीं। पंचम के अनुसार, यह घटना गांव के कई लोगों के सामने हुई, जहां उन्हें लात-घूंसों से पीटा गया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

एएसआई पर मारपीट व जातिसूचक गाली का आरोप, एससी-एसटी थाने में आवेदन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बाल पकड़कर घसीटते हुए बोलेरो वाहन में बैठाकर थाना लाया गया, जहां ले जाने के दौरान भी मारपीट और गाली-गलौज जारी रही। उनके साथ गांव के एक अन्य युवक वीरू उरांव को भी थाना लाया गया था। शाम में ग्रामीणों के थाना पहुंचने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

पंचम ने आवेदन में बताया कि गांव में गैर मंजरुआ जमीन पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया गया था, जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची थी।

वहीं, एएसआई मृत्युंजय मिश्रा ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जमीन विवाद के मामले में पूछताछ के लिए पंचम को थाना लाया गया था। उन्होंने किसी प्रकार की मारपीट या दुर्व्यवहार से इनकार किया है।

फिलहाल मामले को लेकर जांच की प्रक्रिया जारी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button