झारखंड समाचारझारखंडस्थानीय समाचार
Trending

कोटालपोखर में इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव की मांग, बाबूलाल मरांडी को सौंपा ज्ञापन

कोटालपोखर में इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज, बाबूलाल मरांडी को सौंपा मांग पत्र

Views: 7
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second

रिपोर्ट:निशांत कुमार सानू,

कोटालपोखर में इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव से व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार, बाबूलाल मरांडी को सौंपा मांग पत्र

कोटालपोखर । कोटालपोखर रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्थायी ठहराव की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से भाजपा कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार भगत ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को मांग पत्र सौंपा।

व्यापारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

मांग पत्र में बताया गया है कि कोटालपोखर रेलवे स्टेशन आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लिए आवागमन का प्रमुख केंद्र है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और आम नागरिक यात्रा करते हैं। साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13427 अप एवं 13428 डाउन) का ठहराव होने से व्यापारियों को कोलकाता, हावड़ा और अन्य प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिल सकती है।

कोटालपोखर में इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव की मांग, बाबूलाल मरांडी को सौंपा ज्ञापन

स्थानीय बाजार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

ट्रेन के ठहराव से स्थानीय बाजार में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने, छोटे कारोबारियों को नए अवसर मिलने और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। इससे शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के लिए दूसरे शहरों में आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

पाकुड़ और बरहरवा जाने की मजबूरी होगी खत्म

फिलहाल ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए पाकुड़ या बरहरवा जाना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है। कोटालपोखर में ठहराव होने से स्थानीय यात्रियों की यह परेशानी दूर हो सकती है।

रेल मंत्री से पहल करने का आग्रह

विकास कुमार भगत ने बाबूलाल मरांडी से आग्रह किया कि वे इस जनहित एवं आर्थिक विकास से जुड़ी मांग को केंद्रीय रेल मंत्री और पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के समक्ष प्रमुखता से उठाएं, ताकि साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का कोटालपोखर स्टेशन पर स्थायी ठहराव सुनिश्चित हो सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button