पाकुड़
Trending

अमड़ापाड़ा के दो प्रमुख छठ घाटों पर गंदगी का अंबार, महापर्व में तीन दिन शेष रहने के बावजूद सफाई शुरू नहीं; प्रशासन और कोल कंपनियों की उदासीनता पर पूजा समितियों ने जताई नाराजगी

pakud news

Views: 7
0 0
Read Time:4 Minute, 23 Second

केशव तिवारी पाकुड़ ब्योरो संवाददाता लोक आस्था के महापर्व छठ में अब महज तीन दिन शेष हैं, लेकिन अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार के दो प्रमुख छठ घाटों की सूरत तक नहीं बदली है। दुर्गामंदिर छठ घाट और पीएचईडी छठ घाट पर चारों ओर गंदगी पसरी हुई है। घाटों पर कचरे का अंबार लगा है, लेकिन सफाई के नाम पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। एक ओर छठ महापर्व को लेकर घरों और बाजारों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वहीं दूसरी ओर पूजा के प्रमुख स्थलों की बदहाली प्रशासनिक उदासीनता की तस्वीर बयां कर रही है।

सबसे गंभीर स्थिति यह है कि महापर्व नजदीक आने के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने अब तक घाटों का निरीक्षण तक नहीं किया है। क्षेत्र में संचालित कोल कंपनियां भी सफाई व्यवस्था को लेकर सामने नहीं आयी हैं। ऐसे में छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के सामने पूजा की तैयारियों के साथ घाटों की गंदगी भी बड़ी चिंता बन गयी है। सवाल उठ रहा है कि जब महापर्व में केवल तीन दिन बचे हैं, तो आखिर सफाई की सुध कब ली जायेगी?

अमड़ापाड़ा के दो प्रमुख छठ घाटों पर गंदगी का अंबार, महापर्व में तीन दिन शेष रहने के बावजूद सफाई शुरू नहीं; प्रशासन और कोल कंपनियों की उदासीनता पर पूजा समितियों ने जताई नाराजगी

दोनों घाटों पर जुटते हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु

अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार के दुर्गामंदिर और पीएचईडी छठ घाट पर प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छठव्रती और श्रद्धालु भगवान भास्कर को अस्ताचलगामी और उदयीमान अर्घ्य अर्पित करते हैं। दोनों घाट क्षेत्र के प्रमुख पूजा स्थल हैं। ऐसे में यहां साफ-सफाई, जलाशय के आसपास स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था अनिवार्य है। इसके बावजूद घाटों की बदहाली दूर करने के लिए अब तक कोई सक्रियता नहीं दिख रही है। समय रहते सफाई नहीं हुई, तो महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

तीन दिन में कैसे बदलेगी घाटों की सूरत?

महापर्व के लिए समय बेहद कम बचा है। पूजा समितियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल दोनों घाटों का निरीक्षण कर युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाने की मांग की है। घाटों से कचरा हटाने, आसपास के रास्तों को दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है। वहीं, क्षेत्र में संचालित कोल कंपनियों से भी सामाजिक दायित्व निभाते हुए सफाई कार्य में सहयोग करने की अपेक्षा की जा रही है।

पूजा समिति ने प्रशासन की कार्यशैली पर जतायी नाराजगी

दुर्गामंदिर छठ घाट पूजा समिति के सरोज मंडल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन ने अब तक घाट का निरीक्षण तक नहीं किया है। साफ-सफाई की दिशा में भी कोई पहल नहीं हुई है। यह प्रशासन और कोल कंपनियों की लापरवाही है।

वहीं, पीएचईडी छठ घाट पूजा समिति के संतोष भगत ने कहा कि महापर्व से कम से कम एक सप्ताह पहले ही प्रशासन को घाटों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर लेनी चाहिए थी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है, जबकि प्रशासन को इसकी चिंता तक नहीं है। उन्होंने अविलंब सफाई अभियान शुरू कराने की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button