पाकुड़
Trending

पाकुड़ के जंगलों में अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,11 बोटा सखुआ लकड़ी जब्त

लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में छापेमारी से मचा हड़कंप,गिरोह की तलाश में जुटा विभाग

Views: 58
0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

aपाकुड़ के जंगलों में अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,11 बोटा सखुआ लकड़ी जब्त

पाकुड़/हिरणपुर संवाददाता:
जंगलों में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर लबदाघाटी और रणबहियार इलाके में की गई इस कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने 11 बोटा सखुआ की लकड़ी बरामद कर जब्त कर ली। इस कार्रवाई के बाद अवैध कटाई में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

वन विभाग को पूर्व में सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्रों में सखुआ के पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ियों को ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही रेंजर बबलू देहरी के नेतृत्व में पाकुड़, हिरणपुर और अमड़ापाड़ा वन प्रक्षेत्र की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान टीम को अलग-अलग स्थानों से 11 बोटा सखुआ की लकड़ी मिली, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

जब्त की गई लकड़ियों को लिट्टीपाड़ा वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखा गया है। विभाग अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध कटाई में कौन-कौन लोग शामिल हैं और लकड़ी को कहां ले जाने की योजना थी।

अभियान में प्रधान वन रक्षी अनुपम यादव के साथ वन रक्षक स्टीफेन हेम्ब्रम, सुनील कुमार साहा और मोहिलाल मुर्मू शामिल थे। टीम ने जंगल में संभावित ठिकानों की भी पहचान की है, जहां से अवैध गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं।

रेंजर बबलू देहरी ने बताया कि पेड़ काटने वाले गिरोह की पहचान के लिए लगातार प्रयास जारी है और जल्द ही इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन संपदा की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Loading

पाकुड़ के जंगलों में अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,11 बोटा सखुआ लकड़ी जब्त

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “पाकुड़ के जंगलों में अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,11 बोटा सखुआ लकड़ी जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button