स्थानीय समाचार

दुर्गापूजा में हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, मनिका पुलिस की चेतावनी

दुर्गापूजा और भक्ति जागरण शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने दिए निर्देश

Views: 15
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second

मनिका के बंदुआ दुर्गा मंदिर में थाना प्रभारी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

दुर्गापूजा में हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, मनिका पुलिस की चेतावनी

मनिका संवाददाता। लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदुआ पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गापूजा को लेकर थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर दुर्गापूजा एवं भक्ति जागरण को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग, अशांति या विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। ऐसे में सभी लोगों को अनुशासन बनाए रखते हुए त्योहार मनाना चाहिए।

उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

इस मौके पर रंजीत कुमार साहू, रामसेवक उरांव, मुखिया पति भरदुल सिंह, अनिल पासवान, उपमुखिया पति धर्मेंद्र प्रसाद, भोला प्रसाद, मुकेश प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, ओम प्रकाश यादव, सरयू यादव, अरविंद यादव और विनी यादव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे दुर्गापूजा और भक्ति जागरण को आपसी प्रेम, सद्भाव और अनुशासन के साथ मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button