लातेहार
Trending

लातेहार में आरएसएस का शताब्दी वर्ष समारोह, अनुशासित पथ संचलन में शामिल हुए स्वयंसेवक

विजयादशमी उत्सव में पूर्ण गणवेश में शामिल हुए स्वयंसेवक, मुख्य अतिथि कुणाल कुमार ने चरित्र निर्माण और दैनिक शाखा के महत्व पर दिया जोर

Views: 10
0 0
Read Time:5 Minute, 12 Second

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर लातेहार में भव्य पथ संचलन,राष्ट्र और समाज निर्माण का लिया संकल्प

लातेहार संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को लातेहार में विजयादशमी उत्सव सह भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। आरएसएस जिला लातेहार कार्यकारिणी समिति के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

मेन टाउन, थाना चौक और बाईपास रोड से गुजरा पथ संचलन

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर से अनुशासित पथ संचलन के साथ हुई। पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवक कदमताल करते हुए मेन टाउन, थाना चौक और बाईपास रोड से होकर वापस विद्यालय परिसर पहुंचे, जहां पथ संचलन संपन्न हुआ।

लातेहार में आरएसएस का शताब्दी वर्ष समारोह, अनुशासित पथ संचलन में शामिल हुए स्वयंसेवक

इस दौरान नगरवासियों ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। स्वयंसेवकों के देशभक्ति गीतों से शहर का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। संचलन के दौरान ‘जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है, इसके वास्ते ये तन है, मन है और प्राण है’ जैसे गीतों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

शाखा चरित्र और व्यक्ति निर्माण की पाठशाला : कुणाल कुमार

पथ संचलन के बाद विद्यालय सभागार में मुख्य विजयादशमी उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख (केंद्र हजारीबाग) कुणाल कुमार ने संघ की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा, उपलब्धियों, सामाजिक चुनौतियों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने स्वयंसेवकों से राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। दैनिक शाखा के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि शाखा केवल शारीरिक व्यायाम का केंद्र नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास की पाठशाला भी है। उन्होंने स्वयंसेवकों को अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

लातेहार में आरएसएस का शताब्दी वर्ष समारोह, अनुशासित पथ संचलन में शामिल हुए स्वयंसेवक

संघ के पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विभाग प्रचारक व्यापक, प्रांत सह संपर्क प्रमुख राजीव कुमार सिंह, लातेहार जिला संघचालक अनिल ठाकुर, जिला प्रचारक सतीश, जिला कार्यवाह दीपक, विभाग पर्यावरण संयोजक धर्मेंद्र जायसवाल, जिला सह कार्यवाह रमेश, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला संपर्क प्रमुख सुरेश ठाकुर और जिला प्रचार प्रमुख विवेक जी उपस्थित रहे।

इसके अलावा महुआडांड खंड कार्यवाह देवानन्द प्रसाद, सह खंड कार्यवाह रामप्रवेश गुप्ता, वनवासी कल्याण केंद्र के जिला संगठन मंत्री बिरजु राम, गारू खंड कार्यवाह राजेश सिंह, लातेहार नगर कार्यवाह श्रीकर, सह कार्यवाह अभय जी, विकास भारती के धनंजय जी, अरुण कुमार चौधरी, मोहित कुमार और चंदवा खंड कार्यवाह राजेश जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन तथा सामाजिक जीवन में अनुशासन और सेवा भाव को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button