पाकुड़
Trending

पाकुड़ रेलवे मैदान में दुर्गोत्सव की धूम, मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा पूजा पंडाल

वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच शुरू हुआ दुर्गोत्सव,मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Views: 22
0 0
Read Time:4 Minute, 39 Second

उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह समेत गणमान्य लोगों ने किया पाकुड़ रेलवे मैदान के पूजा पंडाल का उद्घाटन

पाकुड़ संवाददाता। शारदीय दुर्गापूजा के महाषष्ठी पर्व पर पाकुड़ का रेलवे मैदान मां दुर्गा के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, रेलवे स्टेशन पाकुड़ की ओर से आयोजित दुर्गोत्सव के पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह सहित प्रशासनिक, पुलिस, न्यायिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने संयुक्त रूप से पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। धार्मिक अनुष्ठानों और श्रद्धा के माहौल के बीच पूजा मंडप के पट खुलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन कर जिले में शांति, सद्भाव, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

नारियल फोड़कर और फीता काटकर हुआ उद्घाटन

पूजा मंडप का उद्घाटन उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सतीश चंद्र, समाजसेवी लुत्फल हक और दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के सहायक उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान पूरा परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा।

उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और जिले में अमन-चैन, आपसी भाईचारे तथा समृद्धि की कामना की। पूजा मंडप में श्रद्धालुओं की आवाजाही से उत्सवी माहौल बना रहा।

पाकुड़ रेलवे मैदान में दुर्गोत्सव की धूम, मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा पूजा पंडाल

चुनरी ओढ़ाकर अतिथियों को किया सम्मानित

उद्घाटन समारोह के बाद सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने सभी विशिष्ट अतिथियों को माता की चुनरी ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। धार्मिक आस्था और उत्सवी उल्लास के बीच कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का संचालन हिसाबी राय ने किया।

प्रशासनिक और रेलवे अधिकारियों की रही उपस्थिति

समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, जिला कोषागार पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, पूर्व रेलवे के सहायक अभियंता (बी) और पाकुड़ स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रवीण कुमार, नितेश कुमार, संतोष ठाकुर, अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार ओझा, दया शंकर प्रसाद, कुमार विकास, नेहा भारती, कल्याणी कुमारी, पंकज यादव, नीरज ठाकुर, अजय माल, संतलाल मंडल, विनय कुमार, ओंकारनाथ ओझा, सनी कुमार और राणा शुक्ला समेत रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी, पूजा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पूजा पंडाल के उद्घाटन के साथ ही रेलवे मैदान में दुर्गोत्सव की रौनक बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-शांति, खुशहाली तथा समृद्धि की मंगलकामना की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button