स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार के तहत उपायुक्त हिमांशु मोहन द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार के तहत उपायुक्त हिमांशु मोहन द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

लातेहार:- आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त श्री हिमांशु मोहन द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 10 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों तथा नगर पंचायत लातेहार के वार्डों में दिनांक 24 नवंबर से 23 दिसंबर 2023 तक शिविर का आयोजन किया जाएगा । जिले के सभी पंचायतों एवं नगर पंचायत के वार्डों में “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन कर विभिन्न विभागों के द्वारा योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन प्राप्त करने हेतु तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाया जाएगा।

आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार”  कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों में अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म, मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्युटेशन, मापी, लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकार्ड्स में सुधार करने से संबंधित मामले, आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक और व्यक्तिगत वनपट्टा से संबंधित मामले के लिए सम्बन्धित वन अधिकार समिति द्वारा आवेदन, सामाजिक-आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन, 15वें वित्त आयोग, जनजातीय कल्याण, मनरेगा व अतिरिक्त योजनाओं से छूटे हुए व्यक्तियों से आवेदन जैसे सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड संबंधित आवेदन प्राप्त कर योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
आम नागरिक इन शिविरों में जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदन का ऑन दी स्पॉट निस्तारण किया जाएगा।

आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार के तहत उपायुक्त हिमांशु मोहन द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जिले के प्रखंडों के सभी पंचायतों एवं नगर पंचायत लातेहार के वार्डों में “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन निम्नवत निर्धारित हैं।

24 नवम्बर को लातेहार प्रखंड के परसही पंचायत, चंदवा प्रखंड के हुटाप पंचायत, बालूमाथ प्रखंड के बालूमाथ पंचायत, बरियातु प्रखंड के बालुभांग पंचायत, मनिका प्रखंड के बरकाडीह, बरवाडीह प्रखंड के उकामाड़, महुआडांड़ प्रखंड के अक्सी में।

25.नवम्बर को लातेहार प्रखंड के बेंदी , चंदवा प्रखंड के सेरक पंचायत, बालूमाथ प्रखंड के चेटाग पंचायत, हेरहंज प्रखंड के सेरेंदाग, मनिका प्रखंड के बंदूवा पंचायत, बरवाडीह प्रखंड के पोखरीकला , गारू प्रखंड के धांगरटोला, नगर पंचायत लातेहार के वार्ड नंबर 01–02 में।

29 नवम्बर को चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत , बालूमाथ प्रखंड के बसिया, बरियातु प्रखंड के अमरवाडीह, मनिका प्रखंड के बरवईयाकला,  बरवाडीह प्रखंड के बेतला, सरयु प्रखंड के गणेशपुर, गारू प्रखंड के करवाई, महुआडांड़ प्रखंड के अम्बाटोली में।

  • 01 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के नावागढ़, चंदवा प्रखंड के जमीरा पंचायत, बालूमाथ प्रखंड के घाघु पंचायत, मनिका प्रखंड के डोंकी, बरवाडीह प्रखंड के मंगरा, महुआडांड़ प्रखंड के चैनपुर, नगर पंचायत लातेहार के वार्ड नंबर 04–05, 06 में।
  • 02 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के शीशी, चंदवा प्रखंड के चेटर पंचायत, हेरहंज प्रखंड के तासु, मनिका प्रखंड के दुन्दू, बरवाडीह प्रखंड के बरवाडीह, महुआडांड़ प्रखंड के चम्पा में।
  • 04 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के मोगर,
  • चंदवा प्रखंड के मल्हान पंचायत , बालूमाथ प्रखंड के बालु, बरियातु प्रखंड के शिबला, मनिका प्रखंड के जान्हो,  बरवाडीह प्रखंड के छेछा, गारू प्रखंड के मायापुर, महुआडांड़ प्रखंड के दुरूप में।

06 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के पांडेयपुरा,
चंदवा प्रखंड के चंदवा पूर्वी पंचायत , बालूमाथ प्रखंड के झाबर, मनिका प्रखंड के जुंगूर, बरवाडीह प्रखंड के खुरा, सरयू प्रखंड के घासीटोला, महुआडांड़ प्रखंड के गड़बुढ़नी, नगर पंचायत लातेहार के वार्ड नंबर 03,07 में।

08 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के धानकारा,
चंदवा प्रखंड के चंदवा पू0 , बालूमाथ प्रखंड के मुरपा, मनिका प्रखंड के कोपे, बरवाडीह प्रखंड के मोरवाईकला, महुआडांड़ प्रखंड के हामी में।

09 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के ईचाक,
चंदवा प्रखंड के अलौदिया , बरियातु प्रखंड के गोनिया, हेरहंज प्रखंड के चीरू, मनिका प्रखंड के मनिका, बरवाडीह प्रखंड के केचकी, नगर पंचायत लातेहार के वार्ड नंबर 08,09,10 में।

11 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के पेशरार,
चंदवा प्रखंड के बारी , बालुमाथ प्रखंड के मसियातु, बरियातु प्रखंड के फुलसू, मनिका प्रखंड के मटलौंग, बरवाडीह प्रखंड के कुचिला, गारू प्रखंड के बरेसाढ, महुआडांड़ प्रखंड के महुआडांड़ में।

13 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के डेमू,
चंदवा प्रखंड के बरवाटोली , बालूमाथ प्रखंड के शेरेगड़ा, मनिका प्रखंड के नामुदाग, बरवाडीह प्रखंड के छीपादोहर, महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट में।

15 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के भूसुर, चंदवा प्रखंड के कामता , बालूमाथ प्रखंड के रजवार, बरियातू प्रखंड के साल्वे, मनिका प्रखंड के पलहैया, बरवाडीह प्रखंड के केड़, गारू प्रखंड के कोटम, महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा ,नगर पंचायत लातेहार के वार्ड नंबर 11, 15 में।

16 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के आरागुण्डी, चंदवा प्रखंड के डुमारो , हेरहंज प्रखंड के सेलैया, मनिका प्रखंड के रांकीकला, महुआडांड़ प्रखंड के परहटोली में।

18 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के डीही,
चंदवा प्रखंड के लाघुप, बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर,
बरियातु प्रखंड के टोटी, मनिका प्रखंड के सिंजो, बरवाडीह प्रखंड के लात, महुआडांड़ प्रखंड के रेंगाई में।

20 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के सासंग,
चंदवा प्रखंड के बनहर्दी, बालूमाथ प्रखंड के मारंगलोइया, बरियातु प्रखंड के डाढा, मनिका प्रखंड के विशुनबांध, बरवाडीह प्रखंड के हरातु, सरयु प्रखंड के चोरहा, महुआडांड़ प्रखंड के सोहर, नगर पंचायत लातेहार के वार्ड नंबर 12, 13, 14 में।

21 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के जलीमखूर्द  में।

22 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के नेवाड़ी,
चंदवा प्रखंड के बोदा, बरवाडीह प्रखंड के चुनगरु, गारू प्रखंड के रुद, महुआडांड़ प्रखंड के चटकपुर में।

23 दिसंबर को लातेहार प्रखंड के हेठपोचरा,
चंदवा प्रखंड के सासंग, बालूमाथ प्रखंड के भगेया, बरियातु प्रखंड के बरियातु , हेरहंज प्रखंड के हेरहंज में।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button