बिशुनपुरा: स्टूडेंट ग्रुप संध्या के द्वारा किया गया छठ घाट का सुंदरी करण, छठ के दिन होगा भब्य देवी जागरण का आयोजन।


बिशुनपुरा/सुजित कुमार मेहता
बिशुनपुरा(गढ़वा):- लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर संध्या बांकी नदी तट पर स्टूडेंट ग्रुप संध्या के द्वारा छठ घाट पर सफाई किया गया।जहाँ ग्रुप के सदस्यों के द्वारा छठ घाट पर लगे कूड़े करकट को अपने हाथों से सफाई की गयी एवं लोगों को गंदगी न फैलाने के लिए जगह जगह भगवा झंडे भी लगाए ।इस मौके पर स्टूडेंट ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया की हमलोगों द्वारा हर वर्ष छठ घाट की सफाई करायी जाती है जहाँ हर वर्ष लगभग सैकड़ो छठ व्रतियों का भीड़ एकत्रित होता है। वहीं ग्रुप के द्वारा छठ व्रतधारी के लिए आकर्षक लाइट झालर, बत्ती, साउंड सिस्टम सहित सभी तरह के जरूरतमंद चीजों की मुकल्लम व्यवस्था कराई जाती है। आज छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। एवं इस छठ महापर्व के अवसर पर भब्य देवी जागरण ग्रुप के माध्यम से कराया जाएगा ।मौके पर ग्रुप के पदाधिकारि अभय किशोर पाठक, नवीन मेहता, रंजीत मेहता, दीपक मेहता, विकाश मेहता, बिमलेश मेहता,ऋषिकांत मेहता, शत्रुघन मेहता, मुकेश मेहता, विवेक सिंह, हरिओम मेहता, पीयूष मेहता, सोनू मेहता, रंजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
![]()




