
पाकुड़ संवाददाता/महेशपुर।
किसी भी क्षेत्र के विकास की असली तस्वीर वहां की सड़कों से झलकती है, लेकिन महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी-बिसकुटिया मुख्य सड़क की स्थिति इसके उलट कहानी बयां कर रही है। सिमलदही गांव के पास पुल के समीप सड़क बेहद जर्जर हो चुकी है, जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख मार्ग है, लेकिन दशकों बाद भी इसकी हालत दयनीय बनी हुई है। खासकर बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी
जर्जर सड़क का सबसे ज्यादा असर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। बड़कियारी स्थित डिग्री कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय और प्लस टू विद्यालय के विद्यार्थियों को रोजाना इस खराब सड़क से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों की नाराजगी
स्थानीय ग्रामीणों—सुशील मुर्मू, संदीप किस्कू, ठाकुर मुर्मू और दानिएल हांसदा सहित अन्य लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
![]()




