पाकुड़
Trending

रघुनाथपुर में बिजली सब-स्टेशन निर्माण का शिलान्यास, दर्जनभर गांवों को मिलेगा लाभ

बारिश के बाद शुरू होगा पोल लगाने का काम

Views: 4
0 0
Read Time:3 Minute, 48 Second

रघुनाथपुर में बिजली सब-स्टेशन निर्माण का शिलान्यास, दर्जनभर गांवों को मिलेगा लाभ

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ सदर प्रखंड के उदयनारायणपुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में बिजली सब-स्टेशन निर्माण की आधारशिला रखी गयी। पाकुड़ विधायक निसात आलम ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सब-स्टेशन के निर्माण से आसपास के करीब दर्जनभर गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

इस मौके पर विधायक निसात आलम ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान थे। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए रघुनाथपुर में सब-स्टेशन स्थापित करने की पहल की गयी। उन्होंने कहा कि सब-स्टेशन का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके चालू होने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।

ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने की पहल

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक ने कहा कि ग्रामीण लगातार बिजली की समस्या को लेकर विधायक के समक्ष शिकायत करते आ रहे थे। समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक ने पहल की, जिसका परिणाम अब सब-स्टेशन निर्माण के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि सब-स्टेशन बनने के बाद ग्रामीणों को बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में अब भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली पहुंचायी जा रही है, वहां बिजली के पोल लगाने की दिशा में भी जल्द काम किया जाएगा।

बारिश के बाद शुरू होगा पोल लगाने का काम

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा ने बताया कि जिले में पर्याप्त संख्या में बिजली के पोल उपलब्ध हैं। फिलहाल बारिश के कारण पोल लगाने का काम प्रभावित है। बरसात का मौसम समाप्त होते ही बांस-बल्ली के सहारे बिजली पहुंचने वाले क्षेत्रों में पोल लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पोल लगने से बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित होगी और ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इन गांवों को मिलेगा लाभ

रघुनाथपुर में सब-स्टेशन बनने से झिकरहाटी, रहमतपुर बगान, उदयनारायणपुर, देवतल्ला, इस्लामपुर, लखनपुर, किस्मत कदमसार, जामतल्ला, चंडीतल्ला, बसटमडांगा और नवीनगर समेत आसपास के अन्य गांवों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने सब-स्टेशन निर्माण की पहल पर खुशी जतायी। उनका कहना है कि लंबे समय से बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और कमजोर आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी। सब-स्टेशन के चालू होने के बाद इन समस्याओं में कमी आने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button