Views: 198
0 0
निखत परवीन को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ से पढ़ाई जारी रखने में मिलेगी मदद, डॉक्टर बनने की है तमन्ना

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

निखत परवीन को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ से पढ़ाई जारी रखने में मिलेगी मदद, डॉक्टर बनने की है तमन्ना

पलामू:- आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायत में आयोजित शिविर के माध्यम से आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बरिया कला में आयोजित शिविर के दौरान कई योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिया…

निखत परवीन को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ से पढ़ाई जारी रखने में मिलेगी मदद, डॉक्टर बनने की है तमन्ना
Read Time:1 Minute, 54 Second
निखत परवीन को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ से पढ़ाई जारी रखने में मिलेगी मदद, डॉक्टर बनने की है तमन्ना

पलामू:- आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायत में आयोजित शिविर के माध्यम से आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बरिया कला में आयोजित शिविर के दौरान कई योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुरकुटा में आठवीं कक्षा में अध्ययन निखत परवीन को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिला। इस योजना के तहत निखत को 2500 रूपये का सांकेतिक रूप से चेक मिला। इसके लिए निखत ने झारखंड के मुख्यमंत्री को धन्यवाद करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत मिली राशि पढ़ाई जारी रखने में उन्हें मदद करेगी।‌ उन्होंने बताया कि अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उसे डॉक्टर बनने की तमन्ना है।सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं को अच्छी शिक्षा के लिए 40 हजार तक सहायता राशि देने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा पर जोर देना, बाल विवाह प्रथा को अंत करना एवं महिला सशक्तिकरण करना है। इस योजना का लाभ पाकर पढ़ाई के लिए बालिकाओं में काफी उत्साह है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports