कांग्रेसझारखंड समाचारपाकुड़राजनीतिस्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई सभा, वक्ताओं ने दोनों नेताओं के योगदान को किया याद

Views: 32
0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second

कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

साहिबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

साहिबगंज। शहर के बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बासुकीनाथ यादव ने की।

वक्ताओं ने गिनाए दोनों नेताओं के योगदान

सभा को संबोधित करते हुए बासुकीनाथ यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। वहीं, इंदिरा गांधी ने अपने नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का जीवन और योगदान आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मो. कलीमुद्दीन ने कहा कि सरदार पटेल ने किसान और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वहीं, इंदिरा गांधी ने ‘गरीबी हटाओ’ के नारे के साथ बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे फैसले लेकर आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए।

अखलाक नदीम ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए सरदार पटेल का योगदान इतिहास में याद किया जाता रहेगा। उन्होंने 1971 के युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में लिए गए फैसलों ने देश की प्रतिष्ठा को मजबूत किया। उन्होंने युवाओं से दोनों नेताओं के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की।

ये रहे मौजूद

मौके पर उमेश पांडेय, अली कुरैशी, सुनील पासवान, मनीष प्रताप, यमुना दास, पूजा देवी, देवराज सिंह, मृत्युंजय यादव, मो. सलाहुद्दीन, सबदुल अंसारी, अलताफ हुसैन, मोफिज आलम, मेराजुद्दीन, ललन कुमार राय, जाहिद खान, मंगल पासवान, अरविंद कुमार, नेहाल हसनैन, मो. नूरशेद, गफ्फार अली और शेख मोइज अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button