स्थानीय समाचार

उपायुक्त ने तकनीकी पदाधिकारियों संग उनके विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की

उपायुक्त ने तकनीकी पदाधिकारियों संग उनके विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की

पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों संग महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड,भवन प्रमंडल मेदिनीनगर,ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पलामू,ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पलामू, एनआरईपी पलामू,सिचाई प्रमंडल पलामू,लघु सिचाई प्रमंडल पलामू, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल,तथा जिला परिषद के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण व विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी।उपायुक्त ने कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए धीमी प्रगति वाले कार्यों पर गंभीर असंतोष व्यक्त किया।कई विभागों द्वारा बारिश के कारण कार्य प्रभावित होने की बात कही गयी।डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में गति लाने एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में सभी तकनीकी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अधूरे कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।कार्यों में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में डीसी ने कहा कि जो संवेदक कार्य आवंटित होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किये हैं,उन्हें डिबार करने की कार्रवाई की जाये।

भूमि उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सोमवार को आयोजित डीएलसीसी बैठक में प्रतिवेदन के साथ शामिल होने के निर्देश

समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के तरफ से भूमि उपलब्धता से जुड़ी अड़चनों को लेकर कार्य प्रारंभ नहीं होने का मामला प्रकाश में आया,इसपर उपायुक्त ने ऐसे सभी अभियंताओं से कहा कि जमीन से जुड़ी समस्या को लेकर पूरी रिपोर्ट के साथ सोमवार को सभागार में होने वाली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में शामिल होना सुनिश्चित करें ताकि संबंधित सीओ साथ बैठक कर ज़मीन से जुड़ी समस्या को समाप्त कर कार्य प्रारंभ किया जा सके।बैठक में सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता समेत संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button