झारखंड समाचाररांचीस्थानीय समाचार
Trending

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पटाखा बिक्री पर नगर निगम की रोक, विक्रेताओं को सख्त चेतावनी

बिना अनुमति दुकान या अस्थायी शेड बनाने पर होगी कानूनी कार्रवाई, निगम ने जारी की आम सूचना

Views: 10
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
रांची। दीपावली के मद्देनजर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में पटाखा बिक्री की तैयारी कर रहे विक्रेताओं को नगर निगम ने सख्त चेतावनी दी है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि स्टेडियम परिसर में पटाखों की बिक्री के लिए किसी भी व्यक्ति या विक्रेता को एनओसी अथवा किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बावजूद यदि कोई विक्रेता वहां दुकान, अस्थायी शेड या अन्य संरचना बनाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पटाखा बिक्री पर नगर निगम की रोक, विक्रेताओं को सख्त चेतावनी

इस संबंध में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त की ओर से आम सूचना जारी की गई है। सूचना में स्पष्ट किया गया है कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम नगर निगम की संपत्ति है और इसका स्वामित्व एवं नियंत्रण निगम के अधीन है। ऐसे में स्टेडियम परिसर में पटाखा बिक्री की अनुमति देने का कोई प्रावधान नहीं है।

नगर निगम ने पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के इच्छुक सभी विक्रेताओं और संबंधित लोगों को निर्देश दिया है कि वे स्टेडियम परिसर में किसी भी तरह की दुकान, अस्थायी शेड या अन्य संरचना स्थापित नहीं करें।

निगम ने चेतावनी दी है कि जारी निर्देशों की अनदेखी कर परिसर में पटाखा बिक्री की व्यवस्था करने या अस्थायी निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम की इस सूचना के बाद स्टेडियम परिसर में पटाखा दुकान लगाने की तैयारी कर रहे विक्रेताओं को अब वैकल्पिक स्थान तलाशना होगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button