झारखंडस्थानीय समाचार
बरहरवा के बीएसके कॉलेज में केरियर काउंसलिंग व निबंधन कार्यक्रम आयोजित


बरहरवा के बीएसके कॉलेज में जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित केरियर काउंसलिंग व निबंधन कार्यक्रम में 150 विद्यार्थियों का निबंधन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला नियोजनालय से राजीव रंजन और अमित गुप्ता ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ बसंत कुमार गुप्ता ने की। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नियोजनालय में निबंधन से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्रम व कल्याण विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो सदानंद कुमार ने किया।
इस अवसर पर डॉ रंजन कांत साहा, प्रो राकेश नंदन, डॉ सुधा ग्लेडिस किस्कू, डॉ उज्जवल भास्कर, डॉ सुरेश कुमार मौर्य, डॉ विजेन्द्र कुमार दास, प्रो विवेकानंद दास, डॉ जितेंद्र कुमार, प्रो अमर ज्योति, ऋषि अवस्थी, डॉ अशोक मल्होत्रा, डॉ संजय हेम्ब्रम, डॉ वंदना राय व अन्य उपस्थित थे।
![]()




