झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

महुआ के पेड़ से गिरकर 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में पसरा मातम

latehar news

Views: 12
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

मनिका (लातेहार), प्रतिनिधि। लातेहार जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदुआ के सिराटाड़ तीन मोहान में एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय नागेंद्र यादव की मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक माता-पिता ने अपना बेटा खो दिया, वहीं पत्नी हमेशा के लिए अपने पति से बिछड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही थी। बताया जाता है कि नागेंद्र यादव शौच के लिए घर से बाहर गए थे। शौच से लौटने के दौरान वे पत्ता तोड़ने के लिए महुआ के पेड़ पर चढ़ गए। इसी बीच बारिश के कारण उनका पैर फिसल गया और वे पेड़ से सीधे जमीन पर गिर पड़े। गिरने के बाद वे काफी देर तक अचेत अवस्था में पेड़ के नीचे पड़े रहे।

महुआ के पेड़ से गिरकर 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में पसरा मातम

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान वे महुआ के पेड़ के नीचे गिरे हुए मिले। परिजन उन्हें तत्काल घर लेकर आए। घर पहुंचने पर उन्होंने पानी मांगा। हालांकि, पानी पीने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button