लातेहार: गारु के भीतर पंडरा में पुलिस की जन-जागरूकता बैठक,बच्चों को बांटी पढ़ाई सामग्री


लातेहार। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गारु थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती एवं पूर्व में घोर नक्सल प्रभावित गांव भीतर पंडरा में जन-जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नक्सली शोषण से मुक्त होकर भयमुक्त और आत्मविश्वासी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत थाना को सूचना दें या डायल 112 पर संपर्क करें। साथ ही अंधविश्वास से दूर रहने, बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा दिलाने तथा नशामुक्त समाज बनाने पर जोर दिया गया। पुलिस ने महुआ शराब और हंडिया जैसे नशे के पूर्ण बहिष्कार की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर जैसी पठन-पाठन सामग्री एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। इस पहल से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा जताया।
![]()




