
मनिका, पलामू। मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत बंदुआ के दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को श्री महावीर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजन और पूजा के लिए धन संग्रह से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा आवश्यक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी रामसेक उरांव, मुखिया पति भरदुल सिंह, उपमुखिया पति धर्मेंद्र प्रसाद सहित दुर्गा पूजा समिति के सदस्य और कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक में शंभू यादव, ओम प्रकाश यादव, शतरंजन सिंह, दुर्गा प्रसाद, लव कुमार दुबे, भोला प्रसाद, विनोद उरांव उर्फ गुड्डू, बागेंद्र पासवान, मथुरा यादव, विष्णु देव प्रसाद, पंकज प्रसाद और मुकेश प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल हुए।
बैठक में उपस्थित लोगों ने पूजा आयोजन से जुड़े विषयों पर चर्चा की और सामूहिक भागीदारी के साथ आयोजन की तैयारी करने पर जोर दिया।
![]()





