शम्भूचक में पीसीसी पथ एवं नाली निर्माण का हुआ शिलान्यास


सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट
पलामू/सतबरवा:- सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लहलहे के शम्भूचक में मंगलवार को पीसीसी पथ एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। निर्माण कार्य धनंजय मेहता के घर तक कराया जाना है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ लहलहे पंचायत की मुखिया पूनम यादव, उप मुखिया पंचदेव साव तथा वार्ड सदस्य उर्मिला देवी, विश्वरी मेहता और निर्मला ठाकुर की उपस्थिति में पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
मौके पर समाजसेवी एवं मुखिया पति संजय यादव ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र को भी बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों ने पीसीसी पथ एवं नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन तथा जल निकासी की समस्या से काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।
![]()




